Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

आ हम तुम चलें साथ वहाँ

आ हम तुम चलें साथ वहाँ 

जहाँ प्यार ही प्यार हो हम दोनों के दरम्यां 

कोई गम भी न हो पास वहाँ 

जहाँ प्यार ही प्यार हो हम दोनों के दरम्यां 

जो भी ख़्वाब हो तेरे पूरे मैं वो करूँ 

तू साथ बस रहे दुआ मैं रब से करूँ 

ज़िन्दगी में मेरी जबसे तुम आ गए 

मुझे ऐसा लगे मेरे सारे गम मिट गए 

आ हम तुम चलें साथ वहाँ 

जहाँ प्यार ही प्यार हो हम दोनों के दरम्यां 

मैं मांगूँ खुशियाँ तेरी रब से यही 

कोई गम तेरे पास न आए कभी 

बस तेरे लिए हर ख्वाहिश वार दूँ 

तेरे बिन सारी दुनियां मैं क्या करूँ 

आ हम तुम चलें साथ वहाँ 

जहाँ प्यार ही प्यार हो हम दोनों के दरम्यां 

आओ वादा करें हम दोनो यही 

लाख मुश्किलें चाहे आये कभी 

साथ देंगे यूहीं हम साया बनकर 

मैं रहूँ तेरे संग तेरा प्यार बनकर 

आ हम तुम चलें साथ वहाँ 

जहाँ प्यार ही प्यार हो हम दोनों के दरम्यां 

कोई गम भी न हो पास वहाँ 

जहाँ प्यार ही प्यार हो हम दोनों के दरम्यां

@अरुण पाण्डेय
***************

Post a Comment

0 Comments