अयोध्या की पावन भूमि पर
राम प्रभु का जन्म हुआ
जो जग के हैं पालन करता
उनका ही अपमान हुआ
कुछ मुठ्ठी भर लोगों के कारण
ठिकाना उनका तिरपाल हुआ
ये भूमि उन्हीं की देश उन्हीं का
महलों में रहने वाला फिर क्यों
घर से बे घर हुआ
वो पुरुषोत्तम घर घर पूजे जाते हैं
फिर न जाने क्यों नहीं
मन्दिर का निर्माण हुआ
क्यों उनके होने के
सबूत मांगे जाते हैं
राम नाम उल्टा जपने वाले
का भी कल्याण हुआ
जहां हर घर चाहे बच्चा मेरा राम बने
उनको ही कचहरी ले जाते हैं
ये कैसा सम्मान हुआ
राम नाम लेकर जो सत्ता
में आते हैं
क्या ये केवल उनका सत्ता
पाने का हथियार हुआ
जो सबके रोम रोम
में समाया हो
उस पर ही यहां सालों से
मुक्कदमा चलता है
ये कैसी मानवता है
और ये कैसा कानून हुआ
राम आस्था के केंद्र हमारे
अब नहीं जागे तो
कब जागेंगे
मुठ्ठी भर लोगों के कारण
आस्था पर हमारी
सबसे बड़ा प्रहार हुआ
राम करें वो दिन
जल्दी ही आये
जब हम सब यही सुनें
अयोध्या में शुरू मन्दिर
निर्माण हुआ
@अरुण पांडेय
*****************************


0 Comments