नमो नमो हे अंबिके 

नमो नमो जगदंबिके 

तू मां है सारे जग की 

तू ही रक्षा करती सबकी 

नमो नमो हे अंबिके 

नमो नमो जगदंबिके 

हैं हाथ जोड़े हम खड़े 

हम द्वार तेरे आ पड़े 

नमो नमो हे अंबिके 

नमो नमो जगदंबिके 

मां अपनी ही भक्ति देना 

हमको मन की शक्ति देना

नमो नमो हे अंबिके 

नमो नमो जगदंबिके

जग की तू पालन करता 

दुखियों की तू दुख हर्ता 

नमो नमो हे अंबिके 

नमो नमो  जगदंबिके 

दुष्ट दानव हैं तुमने मारे 

भक्त जनों के कष्ट निवारे 

नमो नमो हे अंबिके 

नमो नमो जगदंबिके 

बार बार हम तुमको ध्याएं 

तेरी महिमा सदा सुनाएं 

नमो नमो हे अंबिके 

नमो नमो जगदंबिके 

तू ही दुर्गा तू ही काली 

तू वैष्णो पहाड़ोवाली 

नमो नमो हे अंबिके 

नमो नमो जगदंबिके 

तू करुणा की देवी माता 

जो सुमिरै वो सुख पाता 

नमो नमो हे अंबिके 

नमो नमो जगदंबिके

@अरुण पांडेय