Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

Hindi Shayari





फूल खिलते हैं तेरी मुस्कान लेकर
जो हवाएं फैली हैं इन फिज़ाओं में
ये भी चलती हैं तुझसे इजाजत लेकर
दिल दरिया में अपने ,गोता तु लगाने दे
डूब जाऊं इस कदर, तेरी मोहब्बत में
होश न रहे मुझको , खुद में खो जाने दे

********************

हर सिक्के के, दो पहलू होते है
ऐसे ही इंसा भी ,अच्छे और बुरे होते हैं
कुछ मजबूरियों बस, इंसानियत खो देते हैं
कुछ इंसान होते हुए,आदत से मजबूर होते हैं

*******************************

जब मिलोगे तो 
दिल की हकीकत बयां कर देंगे
राज जो छुपाए थे 
दिल में उसे सरे आम कर देंगे
जैसा समझा था तुमने हमें
अफसोस होगा तुम्हे खुद पे
जब हम तुम्हें
खुद से जुदा कर देंगे

********************

जाते जाते दिल ये मेरा 
दुआए देगा यही हमेशा  
खुश रहो तुम इस जहां में
तुम्हारा घर है दिल ये मेरा
बन के धड़कन सदा रहूंगा
दिल ये मेरा यही कहेगा
करता मोहब्बत इस कदर मैं
तुम जहां रहोगी  वहीं रहूंगा
मेरा क्या है रहूं कहीं भी
याद करना मुझे कभी भी
पाओगी मुझको पास अपने
न हो यकीं तो आजमा लो कभी भी

***********************

बात जो भी हो दिल में
जुबां पे आनी चाहिए
जख्म कितना भी गहरा हो
न अपनों से छुपाना चाहिए

********************


ख़ामोश बैठो अभी तुम ज्यादा
बेचैन होकर न चैन मिलेगा
वक़्त दो अभी  तुम खुद को
तभी तो दिल को सूकुं  मिलेगा


***************


अपनों से बिछड़ने का
कुछ अलग ही दर्द होता है
मिलने और बिछड़ने का
ये सब खुदा के हाथ होता है
हम कुछ ज्यादा कर नहीं 
सकते सिवाय वक़्त देने के
वक़्त को वक़्त देने से 
असर  दर्द का कम होता है

**********************

"हर्ष हो या अवसाद  हो ,
जो रहता तुम्हारे संग सदा।
जानो है सच्चा दोस्त वो,
चाहे जो तेरा  हित सदा।।"

*******************

जिंदगी यूं कुछ
बोझिल सी हो गई है।
न जानें कब तक
चलेगा यूं ही
खुशियां मानो
ओझल सी हो गई है।।

*******************


तेरे चेहरे पे जो नूर नजर आता है
मेरी आंखों का सुरूर नजर आता है
तेरे दिल की हालत ये मेरा दिल जानें
तुझको पाना ही अपनी किस्मत माने

************************

सदियों में ऐसी शख्सियत 
का आना होता है
यूं ही नहीं जहां उनका
दीवाना होता है
कुछ तो बात रही होगी
उनमें
जो रुला जाता है सबको
जब जहां से उनका 
जाना होता है

*****************

@अरुण पांडेय

Post a Comment

0 Comments