Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

वृंदावन में जो भी आता


वृंदावन में जो भी आता

***भजन***

वृंदावन में जो भी आता 
खाली झोली भर ले जाता
मैं भी आया तेरे द्वार
कन्हैया बेड़ा पार कर दो
हम सब आए तेरे द्वार
कन्हैया बेड़ा पार कर दो
इतनी कृपा हम पर करना
हाथ दया का हम पर धरना
बार बार आऊं तेरे द्वार 
कन्हैया बेड़ा पार कर दो
तू है कन्हैया बांकें बिहारी
रास रचैया गिरवर धारी
मैं नाचूं तेरे द्वार
कन्हैया बेड़ा पार कर दो
हम सब नाचें तेरे द्वार
कन्हैया बेड़ा पार कर दो
अपनी ही मस्ती हमको देना
धूप छांव चाहे जो भी देना
पर रखना दिल के पास
कन्हैया बेड़ा पार कर दो
हम सब आए तेरे द्वार
कन्हैया बेड़ा पार कर दो
गोपियां झूमीं झूमीं मीरा
तेरी जैसी सूरत कहीं ना
तू है ऐसा चित्त चोर
कन्हैया बेड़ा पार कर दो
हम सब आए तेरे द्वार
कन्हैया बेड़ा पार कर दो


@अरुण पांडेय
*****************







Post a Comment

0 Comments