Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

शरीर को सशक्त बनाने के सरल उपाय







       शरीर को सशक्त बनाने के सरल उपाय 



 पुरुषों के लिए जितनी इंच लम्बाई उतना वजन उचित है (जैसे 65 इंच कद हो तो वजन लगभग 65 किलो होना चाहिए) । महिलाओं के लिए जितनी इंच लम्बाई उससे 3 से 5 किलो कम वजन उचित है । 

* वजन बढ़ाने हेतु * 

क्या खायें : 
मधुर व स्निग्ध पदार्थ, जैसे – देशी गाय या भैंस का दूध-घी, मक्खन, ताजा मीठा दही, गेहूँ, दालें, चावल, उड़द, चने, लाल चौलाई, शकरकंद, चुकंदर, मूँगफली, गोंद, तिल, फलों में आम, केला, चीकू, सीताफल, सेवफल; नारियल, खजूर, बादाम, काजू, अखरोट, अंजीर, मखाना आदि सूखे मेवे । * 2 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण घी-मिश्रित दूध अथवा आँवले के 20 मि.ली. रस के साथ सुबह लेना पुष्टिकारक है । साथ में भिगोये हुए 5-7 खजूर ले सकते हैं । * सुवर्ण-सिद्ध जल : 4 लीटर पानी में 4-5 ग्राम शुद्ध सुवर्ण डाल के पानी को उबालकर आधा करें । इसका सेवन विशेष लाभदायी है । 

* क्या न खायें :

 कड़वे, कसैले, तीखे, रूखे-सूखे पदार्थ, जौ, ज्वार, मूँग, अरहर, करेला, मेथीदाना, सहजन, शहद, त्रिफला, हरड़, गोमूत्र आदि न लें । 

* क्या करें : 

उचित समय पर निद्रा एवं वीर्य की सुरक्षा पर अवश्य ध्यान दें । प्रातः 3 से 5 बजे के बीच प्राणायाम करें । हास्य-प्रयोग करें, प्रसन्नचित्त रहें । मन की शांति शरीर को पुष्ट करनेवाले उपायों में सर्वश्रेष्ठ है ।

 * क्या न करें : 
अधिक उपवास, भुखमरी, चिंता, शोक, भय, व्यथा, अति मानसिक परिश्रम, क्षमता से अधिक कार्य, व्यायाम व प्राणायाम, रात्रि-जागरण, व्यसन, हस्तमैथुन, पति-पत्नी के अधिक व्यवहार, अजीर्ण, कब्ज आदि से बचें । 
* ध्यान दें : 
पौष्टिक आहार पचाने हेतु पाचनशक्ति अच्छी होना जरूरी है । इस हेतु सूर्यनमस्कार, व्यायाम व आसन नियमित करें । भूख की कमी हो तो पहले लीवर टॉनिक टेबलेट, एलोवेरा जूस, पंचरस आदि लेकर या वैद्यकीय सलाह से औषधि-सेवन करके पाचनशक्ति बढ़ायें । मालिश भी खूब हितकारी है । 

* वजन बढ़ाने में सहायक उत्पाद : पुष्टि कल्प, अश्वगंधा चूर्ण, शतावरी चूर्ण, च्यवनप्राश, अश्वगंधा पाक, सौभाग्य शुंठी पाक, द्राक्षावलेह, मामरा बादाम, खजूर, घी ।

 वजन घटाने हेतु क्या न खायें : वजन बढ़ाने हेतु जिन वस्तुओं का वर्णन ऊपर में किया गया है उनका सेवन न करें । आलू, पनीर, मावा, मिठाइयाँ, तले हुए पदार्थ, बिस्कुट-ब्रेड आदि बेकरी के पदार्थ, खमीरीकृत (fermented) पदार्थ, मुरब्बे, जैम, कैचअप, चॉकलेट्स, फास्ट फूड, जंक फूड, सॉफ्ट ड्रिंक्स, आइसक्रीम, शरबत आदि जिनमें अधिक तेल, घी, चीनी, गेहूँ के आटे/मैदे का उपयोग किया गया हो ।

 * क्या खायें : 
अल्प चिकनाईवाले, कड़वे, कसैले, अल्प शर्करा युक्त (low carbohydrate), अधिक रेशेवाले व कम कैलोरीवाले पदार्थ, जैसे – जौ, ज्वार, बाजरा, साँवाँ, कंगनी, मूँग, मसूर, मोठ, अरहर, करेला, मेथी व मेथीदाना, सहजन, मूली व मूली के पत्ते, हल्दी, सोंठ, ज्वार की धानी, मुरमुरे, भुने चने, ग्वारपाठा आदि । भोजन के बीच व बाद में गर्म पानी पियें, गाय का दूध (मलाईरहित) ले सकते हैं । 

* क्या करें : * 

प्रातः 3 से 5 बजे के बीच प्राणायाम (इससे अंतःस्रावी ग्रंथियों का कार्य संतुलित होकर वजन नियंत्रित रहता है) । * सूर्यस्नान, सूर्यनमस्कार, दौड़ने या चलने का व्यायाम व आसन । * शारीरिक कार्य बढ़ायें, अधिक नींद से बचें । * हो सके तो दिन में एक बार ही सुबह 9 से 11 के बीच भोजन करें, आवश्यक लगे तो शाम को 5 से 7 के बीज अल्पाहार लें । * भोजन धीरे-धीरे व खूब चबाकर करें । * भोजन के बाद थोड़ा टहलें, वज्रासन में बैठें । 

* क्या न करें : 

दिन में बिल्कुल न सोयें । आरामप्रियता, सुखशीलता, एक स्थान पर सतत बैठे रहना, स्वादलोलुपता इनसे बचें । सुबह देर तक न सोयें । * 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 नींबू व 25 तुलसी-पत्तों का रस अथवा 15-20 मि.ली. तुलसी अर्क व 1 चम्मच शहद मिलाकर सप्ताह में 2-3 दिन (रविवार को छोड़कर) सुबह खाली पेट लें । 

वजन घटाने हेतु सहायक औषधियाँ : त्रिफला रसायन कल्प, शोधनकल्प चूर्ण, पंचरस, हरड़ चूर्ण या टेबलेट, त्रिफला चूर्ण या टेबलेट, गोमूत्र या गोमूत्र अर्क, गोझरण वटी, गिलोयादि अर्क । आयुर्वेद के अनुसार तिल के शुद्ध तेल का सेवन दुबले शरीर में चरबी बढ़ाता है व मोटे शरीर से चरबी घटाता है अर्थात् यह वजन बढ़ाने तथा घटाने दोनों में सहायक है ।

Post a Comment

0 Comments