Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

दीवाली विशेष


               




दीपावली 2019: पांच दिवसीय त्योहार के पांच उपाय*_(दिवाली का पंच दिवसीय पर्व ऐसा अनुभव प्रयोग है जिसमें पंचतत्व, पंचकोश तथा भवन आदि को सम्मिलित कर सुख एवं समृद्धि की दिशा में अग्रसर करने का भाव निहित था। ज्योतिषीय गणना के हिसाब से इन 5 दिवसों में हमारी आध्यात्मिक चेतना उच्चतम स्तर पर होती है)


दीपावली के 5 दिन धन के संकट दूर करने के लिए सबसे शुभ माने गए हैं। शास्त्रानुसार व्यक्ति यदि अपने मूल कर्म से निवृत का उपाय नहीं करता है तो उसे इस जीवन में अर्थ, उपकार, दया के रूप में किसी भी तरह का उधार लेना ही पड़ता है।इस उधार को उतारने के पश्चात ही मनुष्य लक्ष्मी को प्राप्त कर सकता है। ऐसा ही यह दीपावली का पर्व है जिस पर हम निम्न उपाय कर सकते हैं।

धनतेरस के दिन 13 दीपक जलाएं और हर दीपक में एक कौड़ी डाल दें। दीपक पूर्ण हो जाए तब यह 13 कोड़ी निकाल कर साफ करें और तिजोड़ी में रख दें।

नरक चतुर्दशी के दिन पवित्रता से पांच प्रकार के पुष्पों की माला में दूब व बेलपत्र लगाकर देवी को अर्पित करें। माल्यार्पण करते समय मौन रखें। यह प्रयोग प्रभावकारी होकर यश की वृद्धि करता है।

दीपावली के पर्व पर लक्ष्मी पूजन करते समय ध्यान करें कि श्रीदेवी सिंहासन पर विराजमान है और आप उनके चरणों में कमल पुष्प चढ़ा रहे हैं। ऐसे कुल 108 मानसिक कमल पुष्प अर्पित करें। ऐसा करने से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। यदि हो सके तो विष्णुसहस्र नाम या गायत्री सहस्रनाम का पाठ करें।

अन्नकूट के दिन भोजन बनाकर देवता के निमित्त मंदिर में, पितरों के निमित्त गाय को, क्षेत्रपाल के निमित्त कुत्ते को, ऋषियों के निमित्ति ब्राह्मण को, कुलदेव के निमित्त पक्षी को, भूतादि के निमित्त भिखारी को दे। साथ में वृक्ष को जल अर्पित करें। अग्नि में घी अर्पित करें। चींटी को मीठा आटा अर्पण करें और मछली को आटे की गोलियां अर्पण करें तथा सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें।

भाई दूज के दिन प्रातः शुद्ध पवित्र होकर रेशमी धागा गुरु व इष्टदेव का स्मरण करके धूप दीप के बाद उनके दाहिने हाथ में यह बांधे। डोरा बांधते समय ईश्वर का स्मरण करते रहे। यह प्रयोग वर्ष पर्यंत सुरक्षा देता है।



Post a Comment

0 Comments