मेरी प्यारी भाषा हिंदी
शान है मेरी संस्कृति की
जो भावों को प्रकट है करती
मेरी प्यारी भाषा हिंदी
हिंदी ऐसी भाषा है जो
भारत में ज्यादा बोली जाती
मेरी प्यारी भाषा हिंदी
कई देशों में मान बढ़ा है
अब हिंदी कई देशों में सीखी जाती
मेरी प्यारी भाषा हिंदी
विश्व में तीसरी ऐसी भाषा
जो सबसे ज्यादा बोली जाती
मेरी प्यारी भाषा हिंदी
हिंदी का विस्तार करें हम
हिंदी ही है जो विश्व में सम्मान कराती
मेरी प्यारी भाषा हिंदी
@अरुण पांडेय
**************


0 Comments