मेरा तेरी गली से गुज़रना हुआ
जिंदगी में मेरी तेरा आना हुआ
तू छत पर खड़ी थी सुबह ही सुबह
हल्की ठंडी हवाऐं और मौसम हसीं था
तेरी मेरी नज़रों का मिलना हुआ
मेरा तेरी गली से गुज़रना हुआ
जिंदगी में मेरी तेरा आना हुआ
तेरा नजरें झुका कर ज़रा मुस्कुराना
मुझको लगा जैसे मेरी धड़कन हो तुम
उसी वक़्त दिल ये तुम्हारा हुआ
मेरा तेरी गली से गुज़रना हुआ
जिंदगी में मेरी तेरा आना हुआ
तेरी आंखों का जादू हुआ मुझपे ऎसे
मैं जहां देखता हूं तो बस तू ही तू है
तभी से मैं तेरा दीवाना हुआ
मेरा तेरी गली से गुज़रना हुआ
जिंदगी में मेरी तेरा आना हुआ
नींद आए न जब रात बिस्तर पर मुझको
तेरी तस्वीर देखूं और तुझसे बातें करूं
जाने कब तेरे सपनों का आना हुआ
मेरा तेरी गली से गुज़रना हुआ
जिंदगी में मेरी तेरा आना हुआ
@अरुण पांडेय
*****************************
*****************************


0 Comments