Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

ये जिंदगी





ये जिंदगी भी बड़ी अजीब है
पर ये रहती मेरे ही  करीब है

पल पल में अपना,
 रंग ये बदलती है
परछाई बन कर,
 मेरे साथ चलती है
ये मेरी  कही  बात,
 कहां सुनती है 
पर फिर भी मेरे,
 ही साथ रहती है
ये जिंदगी मुझे सब,
 कुछ सिखाती है
ठोकर खाऊं तो,
 उठना भी बताती है
जिंदगी में तमाम,
 मुश्किलें भी आती हैं
पर ये भी गुज़र जायेगा,
 ये ही समझाती है
ये ही है जो मुझे,
 हंसाती और रुलाती है
क्या इसे ही दुनिया,
 किस्मत बताती है
ये अपनों से दूर करती है,
तो कभी पास भी लेआती है
ये ही तो है जो उलझे,
 रिश्तों को सुलझाती है
कुछ ऐसा ही मेरा,
 और इसका रिश्ता है
ये है तो मैं हूं बस ये,
 ही हमारा नाता है

ये जिंदगी भी बड़ी अजीब है
पर ये रहती मेरे ही करीब है

@अरुण पांडेय

************************************

Post a Comment

0 Comments