Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

राम नाम की महिमा ऐसी




राम नाम की महिमा ऐसी 
वेद पुराण सुनाते हैं
इंसान की बात तुम छोड़ो
पत्थर भी तर जाते हैं
नाम प्रभु का लेले बन्दे,
ये ही एक सहारा है
रिश्ते नाते छूटे जग में,
वो न छूटे जो हमारा है।।
राम नाम की महिमा ऐसी 
वेद पुराण सुनाते हैं।
इंसान की बात तुम छोड़ो
पत्थर भी तर जाते हैं।।
दो नाम का अक्षर है पर
शक्ति अपरमपार है
जप ले  नाम तू  मेरे प्रभु का
तेरा बेड़ा पार है ।
राम नाम की महिमा ऐसी
वेद पुराण सुनाते हैं।  
इंसान की बात तुम छोड़ो
पत्थर भी तर जाते हैं। ।
बड़े भाग्य से नर तन पाया
तब धरती पर आते हैं
जिव्हा कर लो अपनी पावन
"अरुण " गीत ये गाते हैं
राम नाम की महिमा ऐसी
वेद पुराण सुनाते हैं।
इंसान की बात तुम छोड़ो
पत्थर भी तर जाते हैं


@अरुण पांडेय






Post a Comment

0 Comments